सहकारिता से स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार: धोधा समिति में खुला जन औषधि केंद्र

Hemkumar
By -
जिले में सहकारिता व्यवस्था को ग्रामीणों की सुविधा और आर्थिक हितों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सेवा सहकारी समिति धोधा में जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई है। केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों और किसानों को अब अपने गांव के समीप ही गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होने लगी हैं।

जन औषधि केंद्र के माध्यम से विभिन्न आवश्यक दवाइयां बाजार मूल्य की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामान्य उपचार के लिए दवाइयां खरीदने शहर जाने की आवश्यकता कम होगी। गांव के समीप दवा उपलब्ध होने से लोगों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है।

सेवा सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को पहले से ही खाद और बीज सहित कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब इसी व्यवस्था के साथ जन औषधि केंद्र जुड़ने से ग्रामीणों को कृषि आवश्यकताओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलने लगी है। इससे सहकारी समितियों की भूमिका किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए और अधिक उपयोगी बन रही है।

धोधा में जन औषधि केंद्र की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और आम लोगों को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उपयोगी कदम है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयों की सुविधा मिल रही है और अनावश्यक आवागमन में कमी आ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!