जालबांधा क्षेत्र में किराना एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, स्वच्छता और खाद्य पंजीयन अद्यतन रखने के निर्देश

Hemkumar
By -

खैरागढ़, । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा तथा अभिहित अधिकारी श्री सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के जालबांधा क्षेत्र में विभिन्न किराना एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों का जायजा लिया गया।

मेसर्स वर्मा किराना स्टोर से नमकीन, गुलाब जामुन (खजानी) एवं अरहर दाल के कुल 03 विधिक नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। वहीं कृष्णा मोमोस सेंटर से चायनीज पकौड़ा एवं तीखी लाल चटनी के 02 सर्विलांस नमूने लिए गए। सभी नमूनों को आवश्यक जांच के लिए भेजा जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कृष्णा मोमोस सेंटर में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे मोमोस एवं आलू फिंगर चिप्स को मौके पर नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पंजीयन कराने तथा खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में मेसर्स लक्ष्य किराना स्टोर्स का भी निरीक्षण किया गया। संचालक को प्रतिष्ठान में आवश्यक साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!