एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति में लाएं तेजी-कलेक्टर श्रीमती सलाम

Hemkumar
By -
मोहला। गांव की किसान खबरें
 कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, अपर कलेक्टर श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मोहला श्री अमित नाथ योगी, एसडीएम मानपुर श्री डीआर ध्रुव सहित सभी तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
         बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सर्वे एवं पंजीयन कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन एवं त्रुटिरहित रखने के लिए अधिकारी मैदानी स्तर पर कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें। इस दौरान उन्होंने पीएम किसान पंजीयन, एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता रिपोर्ट, कृषि खसरा एवं फार्मर रजिस्ट्री सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
              बैठक में राजस्व विभाग के विभिन्न डिजिटल एवं मैदानी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और राजस्व सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

- समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण

बैठक में तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निचले स्तर पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और लंबित मामलों के निराकरण में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या की जानकारी तत्काल उच्च कार्यालय को दी जाए, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके।

- फील्ड में जाकर कार्यों की करें निरीक्षण

कलेक्टर ने सभी राजस्व निरीक्षकों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर राजस्व कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कार्यों का सीधा संबंध आम नागरिकों एवं किसानों से है, इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!