अवैध रेत उत्खनन पर लगेगी रोक

Hemkumar
By -
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
जिले में रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 से रेत घाटों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में शुरू की गई चार नई रेत खदानों में वैधानिक रूप से रेत खनन की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। रेत घाटों एवं नई खदानों के व्यवस्थित और वैधानिक संचालन से जिले में रेत की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता बढ़ेगी। इससे निर्माण कार्यों के लिए रेत की आवश्यकता पूरी करने में सुविधा होगी तथा दूसरे जिलों से रेत मंगाने पर होने वाले अतिरिक्त परिवहन व्यय को कम करने में मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रेत उपलब्ध होने से आम नागरिकों को उचित दर पर रेत मिलने की उम्मीद है। रेत घाटों के संचालन से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन की गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाने में सहायता मिलेगी। वैधानिक स्रोतों से रेत उपलब्ध होने के कारण नागरिकों को अवैध रूप से उत्खनन की गई रेत खरीदने की आवश्यकता कम होगी। इससे रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा। प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निगरानी बनाए रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेत की स्थानीय उपलब्धता से जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को भी सुगमता मिलेगी और निर्माण लागत को नियंत्रित करने में सहायता मिलने की संभावना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!