धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में संधारित पंजी, प्रतिदिन की धान खरीदी का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान तौलाई, पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से किसानों के धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच करते हुए गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!