आरोपी द्वारा हत्या के नियत से एयरगन से किया फायरिंग

Hemkumar Banjare
By -
मोहला मा. अं.चौकी । गांव की किसान खबरें 
थाना खड़गांव से मिली जानकारी अनुसार यह है कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति ईश्वरी पटेल पति श्री नरेश पटेल उम्र 35 साल साकिन वार्ड न. 11 टंकी पारा खड़गांव थाना खड़गांव जिला मोहला मानपुर अं.चौकी ने दिनांक 19.11.2025 को लिखित आवेदन प्रस्तुत की कि उसके बडे भाई जीवन पटेल की हत्या करने की नियत से आरोपी लाल दास दुग्गा ने अपने एयरगन से जीवन पटेल पर जानलेवा हमला करते हुये गोली चला दिया जो एयरगन का गोली छर्रा जीवन पटेल के पीठ में लगकर धस गया की रिपोर्ट पर अपराध धारा 109(1) भारतीय न्याय सहिता 2023, 25,27 आर्म्स एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आवेदन नकल जैल है प्रति थाना प्रभारी थाना खड़गाँव विषय मेरे भाई जीवन पटेल की हत्या करने की नियत से एयर गन से गोली चलाने वाले लाल दास दुग्गा के खिलाफ प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने के संबंध में आवेदन पत्र महोदय मै श्रीमति ईश्वरी पटेल पति श्री नरेश पटेल उम्र 35 साल साकिन वार्ड न.11 टंकीपारा खड़गांव की निवासी हू कि मेरे बडे भाई जीवन पटेल और मेरी माता श्रीमति कौशिल्या बाई पटेल मेरे मायका गांव हाट नवागांव थाना डोगरगांव से हमारे घर खड़गांव दिनांक 18.11.2025 को आये थे आज दिनांक 19.11.2025 को दोपहर लगभग 04ः00 बजे मेरा बडा भाई जीवन पटेल साप्ताहिक बाजार खड़गांव जा रहे थे कि डोकला निवासी लालदास दुग्गा ने बस स्टैण्ड खड़गांव के पीपल पेड़ के पास अनावश्यक मेरे बडे भाई जीवन पटेल से वाद विवाद कर उनकी हत्या करने की नियत से अपने हाथ में रखे चिडिया मारने के बंदूक एयरगन से मेरे बडे भाई जीवन पटेल के पीठ में गोली मार दिया जिससे उनके पीठ में छर्रा धस गया है जिनको आसपास वालो की सूचना पाकर खड़गांव सरकारी अस्पताल लेकर गये वहॉ से रिफर करने पर मोहला अस्पताल लेकर गये है जहॉ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है अतः निवेदन है कि मेरे बडे भाई जीवन पटेल की हत्या करने की नियत से अपने चिडियामार एयरगन बंदूक से मेरे भाई के उपर जानलेवा हमला करने वाले लालदास दुग्गा के खिलाफ रिपोर्ट करती हॅू कार्यवाही चाहती हूॅ प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना खडगांव में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 109(1) भारतीय न्याय सहिता 2023, 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटनास्थल से आरोपी लाल दास दुग्गा के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त चिडिया मारने वाला एयरगन बंदूक को व गोली को प्रिजर्व कर जप्ती करने निर्देशित करने पर जप्त किया गया। प्रकरण की प्रार्थिया प्रकरण के प्रत्यक्षदर्शी गवाह का कथन लेखबद्ध किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 20.11.2025 के 14ः30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है। माननीय न्याालय अं0चौकी में रिमांड पेश करने पर आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव में निरूद्ध किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना खडगांव स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रहीं।

मार्गदर्शन पर 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं0 चौकी श्रीमान वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं0चौकी श्रीमान डी.सी. पटेल पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत कुमार पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव थाना खड़गांव के निर्देशन में खड़गांव पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुये आरोपीं को किया गिरफ्तार।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!