बुजुर्ग किसान श्री मुन्ना सिंह ने कहा धान विक्रय की राशि से घर निर्माण में मिलेगा सहयोग

Hemkumar Banjare
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
 जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान श्री मुन्ना सिंह के पास 2 एकड़ जमीन है, जहां वो मेहनत से धान की खेती करते हैं। इस बार उनकी फसल अच्छी हुई, फसल को विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे। उपार्जन केंद्र के बेहतर व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।
       किसान श्री मुन्ना सिंह ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया इस बार बहुत सरल और व्यवस्थित हैं। उन्होंने सबसे पहले धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन की खरीदी व्यवस्था ने किसानों के लिए एक नया मार्ग खोला है।  जिससे न सिर्फ किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी और बिना किसी कठिनाई के हो रही है। उन्होंने ने खास तौर पर धान उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की सराहना की। पर्याप्त बारदाना, सही समय में तौल और कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय कार्य बड़ी आसानी से हो गया।  
       
        श्री मुन्ना सिंह ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस राशि से वे अपने परिवार के लिए घर का निर्माण करवाएंगे, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!