कृषकों को मिलेगी आधुनिक तकनीकों की जानकारी, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में राज्यपाल महोदय के गोदग्राम सोनपुरी, विकासखंड खैरागढ़ में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषक सूचना एवं सलाह केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर कृषि क्षेत्र में उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस केन्द्र में प्रतिदिन कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों की उपस्थिति में कृषकों को धान, सोयाबीन, टमाटर जैसी प्रमुख फसलों की उन्नत खेती, समस्याओं का समाधान, एवं वैकल्पिक फसल प्रणाली के साथ जैविक खेती व ऑयल पॉम प्लांटेशन के लाभों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मृदा नमूना परीक्षण यंत्र का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया, जिससे किसान अपनी मिट्टी की गुणवत्ता जानकर उचित फसल चयन कर सकें।

*विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति*

इस अवसर पर आई.सी.ए.आर. सदस्य एवं प्रगतिशील कृषक श्री बिसेसर दास साहू, उप संचालक कृषि श्री राजकुमार सोलंकी, सहायक संचालक उद्यानिकी सुश्री स्नेहलता सिन्हा, उद्यानिकी अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मेहरा, महाप्रबंधक उद्योग श्री प्रणय बघेल, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, सोनपुरी के सरपंच प्रतिनिधि श्री गुणेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

*कृषकों में उत्साह*

केन्द्र के शुभारंभ से किसानों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय कृषकों ने उम्मीद जताई कि इस केन्द्र से उन्हें न केवल खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी मिलेगी, बल्कि फसल उत्पादन और आमदनी में भी वृद्धि होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!