जिला केसीजी पुलिस टीम की धोखाधड़ी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।

Hemkumar Banjare
By -
के.सी.जी.। गांव की किसान खबरें 
थाना छुईखदान से मिली जानकारी के अनुसार यह है कि प्रार्थी शांति लाल जैन निवासी छुईखदान ने थाना छुईखदान में लिखित शिकायत दिया था कि 15/04/2025 को उसके मोबाइल फोन में कॉल आया बात करने पर कॉल करने वाला व्यक्ति ने अपने आप को सौरभ जैन होना बताकर  500 बोरी अल्ट्राटेक सीमेंट कीमती 147500/- रु का आर्डर दिया और सीमेंट को मुढिया मोहारा भेजने बोला जिस पर प्रार्थी ने 500 बोरी सीमेंट सौरभ जैन नाम के व्यक्ति को उसके बताए पते पर भेजा जिसे सौरभ जैन नाम के व्यक्ति ने  सीमेंट  को किसी अन्य व्यक्ति को बिक्री कर सीमेंट का रुपये को ले लिया और प्रार्थी शांति लाल को सीमेंट का 147500/- रुपये को नही देकर धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में सुत्र सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर टीम केसीजी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते आरोपी 01 देवेन्द्र वर्मा  पिता सुखीराम उम्र 24 वर्ष निवासी तरपोगी थाना थाना धरसींवा जिला रायपुर 02 पूरब रजक पिता पंचूराम उम्र 30 वर्ष निवासी धमधा थाना धमधा जिला दुर्ग  छ. ग.  को धारा 318(4) ,3(5) BNS के तहत दिनाँक 24/07/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है एवं आरोपी आशुतोष मिश्रा पिता सत्यपाल उम्र 27 वर्ष निवासी पन्नी थाना मऊगंज जिला मऊगंज (म.प्र.) को आज दिनाँक 25/07/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड में भेजा गया है विवेचना मे मामले में अन्य आरोपी की पता तलाश किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!