अशांति फैलाने वाले बदमाशो पर कार्यवाही

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें 
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहूल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में गांवो में होने वाले मंडई मेला एवं आने वाले नव वर्ष मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे क्षेत्र मे शांति व्यस्था बनाये रखने हेतु सतत अभियान के तहत आज दिनांक 29.12.2024 को चौकी चिखली मे आम जनता की शिकायतो के आधार पर अलग अलग टीम गठित कर बदमाशो पर अंकुश लगाने हेतु पेट्रोलिंग कार्यवाही किया जा रहा है दौरान  अभियान के तहत् 01. शंकरपुर चौक, मोची मोहल्ला के पास राहगीरो के साथ झगड़ा विवाद कर अशांति फैला रहे बदमाश नितेश तुरकने पिता सेवक तुरकने उम्र 23 साल साकिन शंकरपुर मोची मोहल्ला वार्ड नं. 07 ओपी चिखली, जो कि चाकूबाजी के प्रकरण मे जमानत पर है, 02. छबिलाल उर्फ राजू देवांगन पिता दिनेश देवांगन उम्र 28 साल साकिन शंकरपुर,  03. गौरीनगर हनुमान मंदिर के पास अकारण आने जाने जाने वाले लोगो को गाली गलौच कर मोहल्ले मे अशांति फैलाने वाले बदमाश अंकित जॉन पिता स्व. राजेश जॉन उम्र 27 साल साकिन गौरीनगर आदर्श स्कुल के पास, 04. शांतिनगर मे शराब के नशे मे अपने माता पिता से विवाद कर मोहल्ले मे अशांति फैलाने वाले अनावेदक अभिषेक मानिकपुरी पिता रमेशदास मानिकपुरी उम्र 26 साल साकिन शांतिनगर, 05. रामनगर मे पुलिस की मुखबिरी करते हो कहकर वाद विवाद कर मोहल्ले मे अशांति फैलाने वाले अनावेदक संतराम बारे पिता स्व0 परदेशी राम बारे उम्र 21 साल साकिन रामनगर वार्ड नं. 08 ओपी चिखली के विरूद्ध धारा 170,126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।
           उपरोक्त कार्यवाही में उनि नरेश कुमार बंजारे, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र0आर0 अरूण कुमार नेताम, समारू राम सर्पा, म0प्र0आर0 वंदना पटले, आर0 मनोज जैन, सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, मोरध्वज देशलहरे, म.आर. गायत्री साहू एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!