दिनांक 10.11.2023 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को धनतेरस एवं दीपाली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने थाना क्षेत्रों के समस्त बैंकों एवं एटीएम को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना कोतवाली, बसंतपुर, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, घुमका, गैंदाटोला, छुरिया, ओपी चिखली, ओपी मोहारा प्रभारियों द्वारा अपने दलबल के साथ बैंकों के आसपास एवं बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा एवं एटीएम को चेक किया गया। बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाये गये उपकरण सी.सी.टी.व्ही कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लॉकर और सुरक्षा अलार्म आदि को बारीकि से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधक को सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को दुरुस्त रखने हेतु कहा गया साथ ही बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर धनतेरस एवं दिपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस ने बैंकों की चेकिंग कर दिलाया सुरक्षा का एहसास
By -
11/10/2023 08:33:00 pm
Tags:
