छुरिया ।लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट करने की आदत से तंग आकर अपने ही पिता की हत्या कर शव को दफनाने वाले बालिग एवं नाबालिग पुत्र चौंकी जोब थाना छुरिया पुलिस की गिरफ्त में।मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.11.2023 को सूचक हरीलाल मंडावी पिता माहरू राम मंडावी उम्र 48 साल निवासी पण्डरापानी पुलिस चौकी जोब द्वारा चौकी आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.11.2023 को ग्राम में देव कार्य से ग्राम प्रमुखों का बैठक रखा गया था बैठक में बंशीलाल मंडावी नहीं आया था तब गांव के प्रमुखों द्वारा कोटवार गौतम को बंशीलाल मंडावी के घर बुलाने भेजे तब बंशीलाल का बड़ा पुत्र अमन मंडावी बैठक में आया, बंशीलाल के बारे में पुछताछ करने पर अमन मंडावी ने बताया कि दिनांक 27.10.2023 के रात में करीबन 08ः00 बजे मेरे पिताजी मुझे एवं मेरे छोटे भाई को काम नहीं करते हो कहकर हमेशा की तरह लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट करने पर उतारू हो गया था तब मैं और मेरा छोटा भाई अपने पिता को डण्डे एवं घर में रखे भरमार बंदूक से सीने में मारने पर पिताजी वहीं मर गया जिसके शव को जंगल में पाट दिये है बताने पर दिनांक 05.11.2023 को पुलिस चौकी जोब में मर्ग क्रमांक 84/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग जिला राजनांदगांव से मार्गदर्शन प्राप्त कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा एवं चौकी प्रभारी जोब उप निरी. आर.एस. नेताम के नेतृत्व में मृतक के पुत्र अमन मंडावी उम्र 19 साल एवं छोटा भाई विधि से संघर्षरत् बालक उम्र 17 साल के निशानदेही पर शव उत्खनन की कार्यवाही कार्यपालिक दण्डाधिकारी छुरिया एवं पंचानगणों की उपस्थिति में शव का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के डॉ0 चन्द्रशेखर वर्मा के द्वारा मृतक बंशीलाल मंडावी के शव को मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव रिफर किये जाने से शव का पी0एम0 मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव से कराया गया। मृतक के बड़ा पुत्र अमन मंडावी उम्र 19 साल एवं छोटा पुत्र विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 साल से पुछताछ करने पर बताये कि अपने पिता के द्वारा आये दिन लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करने की आदत से तंग आकर घटना दिनांक समय को हत्या कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त 01 नग डण्डा एवं 01 नग भरमार बंदूक को जप्त कर पुलिस चौकी जोब थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 311/2023 धारा 302, 201, 34, भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी अमन मंडावी उम्र 19 साल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी अमन मंडावी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी छुरिया, उप निरी. आर.एस. नेताम चौकी प्रभारी जोब, प्र0आर0 127 अनिलेश ठाकुर, आरक्षक 1453 महावीर नेताम, आरक्षक 555 डिलेश मंडावी का विशेष योगदान रहा।
