कलेक्टर ने धान खरीदी में अनियमितता पर समिति प्रबंधक को किया निलंबित

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़ । गांव की किसान खबरें 
 कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी गोपाल वर्मा ने बुंदेली सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्र में खरीदी कार्य अप्रारंभ की अनियमितता पर कड़ी कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर प्रभार दिए गए कुंभलाल जंघेल धान खरीदी का कार्य करेंगे।

*शासन के आदेश की अवहेलना और जनहित के कार्यों में अनियमितता न बरते- कलेक्टर*
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बुंदेली धान उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक की अनियमितता पर कार्यवाही करते हुए  तथा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी शासन के आदेश की अवहेलना और जनहित के कार्यों में अनियमितता न बरते, नही तो सीधे कार्यवाही की जाएगी। यदि कही पर कोई समस्या है तो नोडल अधिकारी से मार्गदर्शन लें या फिर मुझसे बात करें, उचित समाधन का प्रयास किया जाएगा। सहायक पंजीयक सेवा सहकारी समिति रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा की अनुशंसा पर बुंदेली सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्र में समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपुरी पर कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया गया है। 

 *निलंबित समिति प्रबंधक के स्थान पर प्रभारी कुंभलाल जंघेल करेगे धान खरीदी*
कलेक्टर गोपाल वर्मा के आदेश के बाद निलंबित समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपुरी के स्थान पर प्रभारी कुंभलाल जंघेल को उपार्जन केन्द्र और सहकारी समिति बुंदेली का प्रभारी बनाया गया है। समिति के धान खरीदी और अन्य दायित्वों का निर्वहन नए प्रभारी कुंभलाल जंघेल करेंगे। बुंदेली सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्र में अनियमितता बरतने पर कार्यवाही के बाद पूर्व समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपुरी को धान खरीदी से हटा दिया गया है। दौरान वे अपनी उपस्थिति सहकारी बैंक शाखा बुंदेली में देंगे और शासन के नियमानुसार उन्हें निलंबन की अवधि में जीवन निर्वहन राशि की पात्रता होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!