दुकानदारों को दुकान से बाहर सड़क पर सामान ना रखने की दी गई हिदायत

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
दिनांक 11.11.2023 को  दीपावली त्यौहार के मद्देनजर राजनांदगांव शहर एवं जिला के समस्त थानों में यातायात व्यवस्था एवं अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में सीएसपी श्री अमित पटेल एवं डीएसपी यातायात प्रभारी श्री हेमप्रकाश नायक के नेतृत्व में शहर एवं समस्त थानों में थाना प्रभारियों द्वारा अपने दल बल के साथ शहर के मुख्य चौक-चौराहों, बाजार-हाट एवं मुख्य शहर मार्ग पर खरीदी बिक्री हेतु भीड़-भाड़ वाले जगहों में संध्या पैदल पेट्रोलिंग की गई एवं पुलिस की फिक्स पॉइन्ट भी लगाया गया।  दीपावली त्यौहार को देखते हुए बाजार में भीड़ होने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने हेतु दुकानदारों को अपने दुकान का सामान सड़क पर ना रखने की हिदायत दी गई। शहर के मुख्य मार्ग व बाजार में त्यौहारो की खरीदी बिक्री हेतु भीड़-भाड़ वाले जगहों में लोगों को जाम की परेशानियों से बचाने के लिए राजनांदगांव शहर के अंदर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किया गया है तथा दोपहिया वाहन सड़क पर खड़ा ना करें अन्यथा चलानी कार्यवाही की जायेगी। यातायात नियमों का पालन करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!