खैरागढ़। गांव की किसान खबरें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में विधानसभा क्रमांक 73 खैरागढ़ और डोंगरगढ़ 74 (आंशिक) विधानसभाओं के शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष मतदान सम्पन्न होने पर सभी राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों निर्वाचन प्रक्रिया में लगाये गए सभी प्रभारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रचार प्रसार मे पूर्ण सहयोग करने पर सभी मीडियाकर्मियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा की जिले के नागरिकों ने लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाते हुए उत्साह के साथ अपने मातधिकार का प्रयोग किया तथा निर्वाचन वव्यस्थाओ में सहयोग प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया में आपसी समन्वयता के साथ जो साथ दिया उसी प्रकार जिले के विकास कार्यो एवं आम नागरिकों के कार्यो को भी टीम भावना के साथ कार्य करेगें तो निश्चित ही जिला प्रगति की ओर अग्रसर होगा। इस दौरान उन्होंने दीपावली की सभी को अग्रिम बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
