अभिषेक कुमार गुप्ता ने निगम आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव 28 अपै्रल। नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त श्री अभिषेक कुमार गुप्ता ने आज अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण किया। 
उल्लेखनीय है कि छ.ग.शासन सामान्य प्रशासन विभाग,महानदी भवन मंत्रालय रायपुर के आदेश क्रं. बी-1-1/2023/एक/4 रायपुर दिनांक 25 अपै्रल 2023 द्वारा श्री श्री अभिषेक कुमार गुप्ता (राप्रसे आर.आर.-2014) संयुक्त कलेक्टर को आयुक्त,नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में श्री गुुप्ता ने आज अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच कर आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी से कार्यभार ग्रहण किया एवं नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख से सौजन्य भेट किये। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि पारिवारिक माहोल में मिलजूल कर राजनांदगांव के विकास के लिये कार्य करना है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!