साामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये 17 अपै्रल से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 से 3 बजे तक वार्डो में शिविर,

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव 29 अपै्रल। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा प्रति माह पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जाता है। इसी कडी में हितग्राहियों को माह जनवरी एवं फरवरी का पेंशन भुगतान के लिये वार्डो में 17 अपै्रल 2023 से 12 मई 2023 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 1 मई को राजीव वार्ड नं. 42 के लिये क्लब चौक मितन कार्यालय राजीव नगर में व सर्किट हाउस वार्ड नं. 43 के लिये आंगन बाडी भवन फिरंतीन मंदिर के पास, 2 मई को बसंतपुर वार्ड नं. 46 के लिये हनुमान मंदिर बसंतपुर में व झुलेलाल वार्ड नं. 41 के लिये सामुदायिक भवन झुलेलाल में एवं 3 मई को गुरूघासीदास वार्ड नं. 40 व नंदई वार्ड नं. 48 के लिये सामुदायिक भवन नंदई नाका में शिविर का आयोजन किया गया है। शेष वार्डो के लिये शिविर का आयोजन किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने शिविर में लगे कर्मियों से कहा कि समाजिक सुरक्षा पेंशन का कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं कोई भी हितग्राही पंेशन लेने से वंचित न रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!