छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया उग्र आन्दोलन

Hemkumar Banjare
By -
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सी.एच.ओ. संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर सम्पूर्ण राज्य के 2500 संविदा सी.एच.ओ. कर्मचारियों द्वारा नया रायपुर के तुता धरना स्थल पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया जहां मुख्य मांगों में निम्न मांगो पर एम.डी. एन.एच.एम. से अपनी मांग रखी:-
1. भारत सरकार के पत्र अनुसार सामूदायिक स्वस्थ्य अधिकारी को नियमितीकरण हेतु कैडर निर्माण कर नियमितिकरण करने पत्र जारी किया गया और जो राज्य नियमितीकरण करेंगे उन्हें अतिरिक्त फाइनेशियल सपोर्ट की बात कही गई है कर्मचारियों के नियमितिकरण होने तक समस्त कर्मचारियों को 62 वर्ष नौकरी की सुरक्षा प्रदान हो । 2. भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देश के अनुसार प्रतिमाह 25000रु. वेतन एव 15000 रु. कार्य आधारित वेतन का पालन हो। 3.कर्मचारियों को उनके गृह जिला में स्थानान्तरण हेतु सुविधा प्रदान की जावे। 4.मानव संसाधन निधि 2018 एवं कर्मचारी भविष्य निधि के नियमानुसार ई.पी.एफ. का लाभ प्रदान किया जावे। 5.जिले स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा मानसिक एवं आर्थिक उत्पीडन करने के विरोध में सबूतों के साथ 6 माह पूर्व एम डी एन एच एम को ज्ञापन दिया गया था जिस पर कार्यवाही की मांग की गयी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रफ़ुल्ल कुमार ने सरकार से अपनी मांगो को लेकर कहा कि हम अपने अधिकारों की मांग के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा हम उसके लिए तैयार हैं, अन्य प्रदेशों में भारत सरकार के वित्तीय दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है मगर हमारे राज्य के सी.एच.ओ. कर्मचारी इन लाभों से वंचित हैं जिसका सरकार को जवाब देना चाहिए।
संगठन के आमन्त्रण पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से श्री अलोक मिश्रा और श्री रविन्द्र तिवारी एवं आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ़ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों में से श्री सौरव सिंह, (राष्ट्रिय संगठन राज्य अध्यक्ष) एवं सुश्री अंकिता वरवडे (राष्ट्रिय संयुक्त सचिव) द्वारा सी.एच.ओ. छत्तीसगढ़ संघ की मांगों को लेकर पूर्ण समर्थन किया गया एवं दोनों संघों के प्रतिनिधियों ने भरोशा दिलाया की आपकी जायज मांगों के लिए सरकार से हमें जो भी लड़ाई लड़नी पड़े हम आपके हर कदम पर साथ हैं। आज के सफलता पूर्वक घेराव में मुख्य रूप से अश्वनी गुर्देकर जी, आशीष नन्द जी, देवानंद रात्रे जी, दीपचंद निषाद जी, आशीष टंडन जी, अमित कुमार जी,सुष्मिता परिड़ा जी, सोहन लाल कुम्भकार जी एवं अन्य जिलों से आये जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!