घुमका में 28 अप्रैल से 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञा पुराण

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव। ग्राम घुमका गायत्री प्रज्ञा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रज्ञा पुराण 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायत प्रांगण घुमका में आयोजन किया जा रहा है। डोगरगढ़ विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मंथीर साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल शामिल होगे।श्री मंथीर साहू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक मंगल कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, संध्या 6 से 7 बजे तक देव पूजन, युग संदेश एवं प्रवचन। 29 अप्रैल को प्रातः 6 से 7 बजे सामूहिक ध्यान साधना योग ,सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक युग संगीत, गायत्री महायज्ञ, दोपहर 1 से 2 बजे तक महिला सम्मेलन, दोपहर 3 से संध्या 6 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा, संध्या 7 बजे से दीप यज्ञ. 30 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 6 से 7 बजे ध्यान साधना योग, सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक  युग संगीत, गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार पुसवन नामकरण, मुंडन संस्कार, अन्नप्रशन, विद्या आरंभ, गुरु दीक्षा आदि सभी संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे एवं पूर्णाहुति दोपहर 3 बजे से संध्या 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण एवं बिदाई के साथ संपन्न होगा।  विधायक प्रतिनिधि मंथीर साहू ने कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!