राजनांदगांव 5 अपै्रल। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में भी राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाया और लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिये प्रतिदिन राजस्व का अमला निगम के साथ साथ प्रतिदिन घर घर जाकर समस्त करों का वसूली करते थे। साथ ही शहर के प्रत्येक वार्डो में भी शिविर का आयोजन कर वसूली की गयी। इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम को 17 करोड 38 लाख 96 हजार रूपये की राजस्व आय हुई। गत वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 2 करोड रूपये अधिक वसूली की गयी, कुल वसूली 71 प्रतिशत अर्थात 5 प्रतिशत अधिक है।
निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व आय के संबंध में बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उपायुक्त श्री सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में निगम के राजस्व विभाग द्वारा प्रतिदिन राजस्व कार्यालय मेें, घर घर जाकर एवं प्रत्येक वार्डो में शिविर का आयोजन कर उल्लेखनीय राजस्व वसूली किया गया तथा अवकाश के दिनों में भी वसूली कार्य निरंतर जारी रहा। जिसकी परणिती 17 करोड 38 लाख 96 हजार रूपये की राजस्व आय वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम को हुई।
निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संपत्तिकर से कुल मांग 6 करोड 5 लाख 13 हजार के विरूद्ध कुल वसूली 4 करोड 82 लाख 47 हजार रूपये प्राप्त हुई, वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 5 करोड 41 लाख 54 हजार रूपये के विरूद्ध 4 करोड 50 लाख 92 हजार रूपये प्राप्त हुई थी। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में समेकितकर से कुल मांग 3 करोड 82 लाख 62 हजार रूपये के विरूद्ध वसूली 2 करोड 9 लाख 18 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 3 करोड 72 लाख 62 हजार रूपये के विरूद्ध 1 करोड 70 लाख 69 हजार रूपये की वसूली प्राप्त हुई थी तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जलकर से कुल मांग 7 करोड 32 लाख 56 हजार के विरूद्ध वसूली 3 करोड 34 लाख 33 हजार रूपये वसूली प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 7 करोड 68 लाख 91 हजार रूपये के विरूद्ध 3 करोड 28 लाख 75 हजार रूपये वसूली प्राप्त हुई थी।
राजस्व अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि इसी कडी में दुकानों के किराये से वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल मांग 88 लाख 25 हजार रूपये के विरूद्ध 76 लाख 49 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 74 लाख 14 हजार रूपये के विरूद्ध 69 लाख 19 हजार रूपये वसूली प्राप्त हुई थी। साथ ही अन्य मद में लायसेंस, कालोनी रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रर्दशन कर, विवाह पंजीयन, मवेशी बाजार, अमानती राशि आदि से वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल मांग 5 करोड 32 लाख 50 हजार रूपये के विरूद्ध 5 करोड 32 लाख 50 हजार रूपये प्राप्त हुई वही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 4 करोड 11 लाख 71 हजार रूपये के विरूद्ध 4 करोड 11 लाख 71 हजार रूप्ये प्राप्त हुई थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल मांग 21 करोड 68 लाख 92 हजार रूपये के विरूद्ध 14 करोड 31 लाख 26 रूपये की वसूली प्राप्त हुई थी और इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल मांग 24 करोड 61 लाख 49 हजार रूपये के विरूद्ध 17 करोड 38 लाख 96 हजार रूपये वसूली प्राप्त हुई। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना मे इस वर्ष 2 करोड रूपये वसूली अधिक है। कुल वसूली 71 प्रतिशत अर्थात 5 प्रतिशत अधिक है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने समस्त करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये, भविष्य में भी इसी प्रकार की सहयोग करने की अपील की है। साथ ही वसूली मे लगे समस्त कर्मचारियों का भी सुनियोजित वसूली के लिये धन्यवाद देते हुये इस वर्ष भी इसी प्रकार वसूली की उम्मीद की है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में निगम ने किये 17.39 करोड रूपये की राजस्व वसूली
4/06/2023 06:53:00 am
Tags: