डोंगरगांव। ग्राम किरगी (ब) में समस्त साहू समाज के तत्वाधान में कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्त मां कर्मा के भजनों में नाचते झूमते भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
असीम प्रेम का भंडार थी भक्त माता कर्मा : साहू समाज
3/28/2023 09:00:00 pm
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री जिला साहू राजनांदगांव, हेमंत साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डोगरगांव श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती मुनेश्वरी साहू संयोजिका नगर साहू संघ राजनांदगांव,श्रीमती केसरी साहू संयोजिका तहसील साहू संघ राजनांदगांव, चुनेश्वर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ घोरदा,मनीष साहू जनपद सदस्य डोंगरगांव ,रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव, टीकम साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज, हितेश्वर साहू उपाध्यक्ष, मोहित साहू कोषाध्यक्ष, ठाकुर राम साहू सचिव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष टिकम साहू ने भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव सहित उपस्थित समस्त अतिथियों को बैच, तिलक एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया, तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।
जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है ।साहू समाज द्वारा सकारात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे सामाजिक जनों को तो लाभ होगा ही ,प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा। उन्होंने आगे कहा कि माँ प्रेम का भंडार भक्त माता कर्मा थी, जिन्होंने प्रेम और विश्वास से भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर अपने हाथों से बनाई खिचड़ी खिलाई। कहा जाता है कि भगवान प्रेम के भूखे होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मां कर्मा ने राजतंत्र में राजा का विरोध कर समाज को आगे बढ़ाया और सभी का उद्धार किया।
अमरनाथ साहू पूर्व महामंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्र मे तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष, मनीष साहू जनपद सदस्य, हेमंत साहू अध्यक्ष,चुनेश्वर साहू ने भी संबोधित कर माँ कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डाला और सामाजिक कुरीतियों मे सुधार करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में छबिल साहू, द्वारिका साहू ,गरीबदास साहू, रामजी साहू,उभे राम साहू ,मोरध्वज साहू ,नंदलाल साहू, लखन साहू, नरायण साहू, मनोज साहू, हेमंत साहू, तुलसी राम साहू, मनसुख साहू ,मामेश साहू, ढाल दास साहू सहित बड़ी संख्या में स्व जातीय बंधुओं एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags: