राजनांदगांव। खुमान साव संगीत अकादमी संस्थापक व संयोजक गोविंद साहू (साव) एवं समस्त सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वाधान में जिला साहू संघ परिसर, जिला चिकित्सालय बसंतपुर रोड के बाजू मे 4 मार्च को अतिथियों द्वारा फीता काटकर ,ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । ज्ञात हो कि लोक संगीत के पुरोधा स्वर्गीय श्री खुमान साव चंदैनी गोंदा के संगीत सृजन की धून की परिकल्पना किए जो कि विश्व प्रसिद्ध हुआ।
खुमान साव संगीत अकादमी का फीता काटकर किया उदघाटन
3/04/2023 08:32:00 pm
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण कुमार निगम छंद के छत्तीसगढ़ के संस्थापक, सीताराम साहू वरिष्ठ साहित्यकार, गीतकार, दीनदयाल साहू संपादक हरिभूमि चौपाल, डीपी देशमुख संपादक कला परंपरा, अध्यक्षता श्री भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव ,विशिष्ट अतिथि नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ राजनांदगांव, लोमन हिरवानी संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव गुनेंन्द साव पूर्व सचिव न्याय प्रकोष्ठ, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ, हुमन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ, नोबल साहू कोषाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती नीरा साहू उपाध्यक्ष, गीता साहू उपाध्यक्ष, माधव साहू संगठन सचिव, रुपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस दौरान तुलसी दास साहू, श्रीमती मुनेश्वरी साहू ,महेश साहू, वीरेंद्र तिवारी, विष्णु कश्यप, महादेव हिरवानी ,महेश्वर साहू, लखनलाल साहू ,फकीर प्रसाद साहू ,धनवार निषाद सचिन, नंदकुमार साहू ,तुका राम साहू सहित जिला साहू संघ राजनांदगांव के पदाधिकारी एवं साहित्यकार ,कवि एवं संगीत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। मंच संचालन ओम प्रकाश साहू अंकुर संयोजक साहित्य प्रकोष्ठ ने किया। यह जानकारी रूपेंद्र साहू ने दी।
Tags:
