दक्षिण ब्लॉक के लालबाग व शीतला माता वार्ड में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Hemkumar Banjare

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा के माध्यम से बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति के खिलाफ जन-जागरण का काम किया है। इस यात्रा का उद्देश्य बताने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राहुल जी के संदेश पत्र को हर घर तक पहंुचाकर कांग्रेसजन साझा कर रहे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में लालबाग वार्ड नं. 24 बूथ क्रमांक 110 111 112 मे सिंधु भवन से सिंधी कॉलोनी से महेन्द्र नगर, प्रभात नगर से डा.मोहन पारख गली से होकर यात्रा गुरूद्वारा चौक,पहुंची जिसमे छाया पार्षद महेश यादव बूथ अध्यक्ष घनश्याम वाधवानी नितिन बत्रा प्रेम रुचंदानी मुकेश लालवानी संजय रिजवानी सक्रिय रहे तत्पश्चात यात्रा जमातपारा से वार्ड 25 बूथ नं. 114, 115 शीतला मंदिर होते हुए फौव्वारा चौक से दिवान पारा होते हुए दिग्विजय कालेज चौक मंे यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में बूथ अध्यक्ष यशवंत पवार, राहुल केमे पुष्पेन्द्र पटेल, यशवंत सिंह, महेन्द्र शर्मा, जानू खान, अभिषेक केमे, लक्की केमे की सक्रिय भूमिका रही। यात्रा लगभग 7 किलो चली।
राहुल गांधी जी के संदेश पत्र को साझा करते हुए वार्ड पार्षद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये के कारण आज हर वर्ग परेशान है। केन्द्र सरकार नफरत और विभाजन की राजनीति कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है, पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर लगातार महंगाई बढ़ा रही है आम जनता को राहत दिलाने कांग्रेस हरसंभव प्रयास कर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम जनता से आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो हमेशा गरीबों, मजदूरों व किसानों के हितों के लड़ा है और जीता भी है। आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीब, मजदूरी व किसानों के विकास के लिए कार्य कर रही है।
दक्षिण ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अभी तो अगड़ाई है आगे है लड़ाई के नारों के साथ जोश भरा। श्री जैन ने आमजनों को केन्द्र सरकार तानाशाही रवैये को देखते हुए उखाड़ फेंकने की अपील की और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी योजनाओं को साझा किया।
आज की यात्रा में प्रमुख रूप से छग सिंधी अकदमी के सदस्य अशोक पंजवानी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, विजय शर्मा, महामंत्री फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, मोहिनी सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मनीष गौतम, पार्षद महेश साहू, मनीष साहू, एल्डरमेन एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, डा.राकेश कुमार, संजय रिझवानी, आरबी मिश्रा, संगीता साहू, माखन यादव, राजा यादव, सुनिता सिन्हा, अनिल गंगवानी लक्खू रुचंदानी सागर वाधवानी मनीष वाधवानी सावित्री श्रीवास्तव, जितेश सिमनकर, नारायण सोनी,मोहसिन कुरैशी, गेमू कुंजाम, राजेश चौहान अखिल विष्णु सिन्हा, सुरेन्द्र गजभिये, हेमंत मानिकपुरी, अशोक सेन, राजेश पटेल, संदीप जायसवाल, सुकृत गुप्ता, मूलचंद यादव, अब्बास खान गिरीश परिहार, विष्णु सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं दक्षिण ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।