बाटगांव मे साहू समाज भवन निर्माण के लिए 6.50 लाख की घोषणा: विधायक भुनेश्वर बघेल

Hemkumar Banjare
By -

घुमका। ग्राम बाटगांव में त्रि दिवसीय कबीर सत्संग समारोह के समापन कार्यक्रम दिन गुरुवार 02/03/2023 को मान.भुनेश्ववर शोभाराम बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष – अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त के अनुशंसा पर

मंथीर साहू अध्यक्ष मंडल साहू समाज पटेवा एवं विधायक प्रतिनिधि विधानसभा डोंगरगढ़ द्वारा ग्राम बाटगांव में साहू समाज भवन के लिए 6.50 छ: लाख, पचास हजार रुपए कि घोषणा किया गया जिसके लिए ग्रामीण साहू समाज बाटगांव के अध्यक्ष शिव कुमार साहू सचिव ईश्वर साहू, मनोज कुमार साहू, नागेश्वर साहू, संरक्षक बिसाल साहू, बहुरसिंग साहू, सेतराम साहू, विष्णु दास साहू खैरा, हेमंत साहू खैरा, लखन दास साहू जुरला खुर्द, साहू समाज एवं समस्त ग्राम वासियों बाटगांव द्वारा मंडल अध्यक्ष, एवं विधायक जी का आभार व्यक्त किया गया।
डोगरगढ़ विधायक प्रतिनिधि व पटेवा मंडल अध्यक्ष मंथीर साहू ने बताया कि डोंगरगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने साहू समाज के भवन निर्माण के लिए विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप उन्हें कार्य प्रदान किया गया है। माननीय भुनेश्वर बघेल जी ने साहू समाज सहित सभी समाजों को संगठित एवं समरसता बनाकर आपसी सामंजस्य से गांव का विकास में सभी सहभागिता निभाए और प्रत्येक व्यक्ति के दुख सुख में साथ खड़े होकर अपनी जीवन का अमूल्य समय देकर सहभागिता निभाए।यह जानकारी रुपेंद्र साहू ने दी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!