मुख्यमंत्री को स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

Hemkumar Banjare
By -

रायपुर, 03 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर 2 अप्रेल 2023 को शामिल होने का आश्वासन दिया नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक श्री रुपेश देशमुख ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य नाचा कला को संरक्षित एवं सम्वर्धित करना है, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 357 नाचा-दल शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री घसिया राम देशमुख, डॉ. पीलेश्वर कुमार साहू, श्री मुक्ति सुधा सुधाकर , नंदकुमार साहू और श्री मनीष बेलचंदन भी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!