गैस की कीमत में 50 रू० की अप्रत्याशित वृद्धि गृहिणी चूल्ही युग में लौटने को मजबूर - सैय्यदअफज़ल

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव । घरेलू गैस की कीमत में 50 रूपये एवं कमर्शियल गैस की कीमत में 350 रूपये की अप्रत्याशित वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफ़ज़ल अली ने कहा है कि इस अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवार भी चूल्ही युग की ओर लौटने को मजबूर हों गया है.अफ़ज़ल ने रसोई गैस की मूल्यवृद्धि पर आगे कहा कि निम्नवर्गीय परिवार तो पहले से ही रसोई गैस का इस्तेमाल बंद कर दिया है. अब इस अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवार भी रसोई गैस का इस्तेमाल बंद कर चूल्हें पर भोजन बनाने को मजबूर होंगे. श्री अफज़ल ने कहा कि पहले से ही महंगाई से देशवासी त्रस्त हैं, अब इस बढ़ोतरी को झेलना मुश्किल भरा काम है. अत: केंद्र की मोदी सरकार मूल्यवृद्धि वापस ले,

अफजल ने मूल्यवृद्धि के जिम्मेवार मोदी सरकार को बताते हुए कहा है कि नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहूल चौकसी, अडानी जैसे कारपोरेट घराने जो देश के रुपये लेकर भाग रहे हैं, मोदी सरकार वो रूपये महंगाई बढ़ाकर जनता से वसूल रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!