मवेशियों की धर-पकड अभियान के तहत आज पकड़े 19 मवेशी

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव 3 मार्च। घुमंतु मवेशियों की धर पकड के तहत नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में नगर निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो में घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। शासन की निदान 1100 के तहत प्राप्त शिकायत के आधार पर भी मवेशी पकड निराकरण किया जा रहा है। इसी कडी में आज शहर के बाह्य प्रमुख मार्गो व चौक चौराहो से 19 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। निगम द्वारा अब लापरवाह पशु पालकों के विरूद्ध पशुपालक पशु क्र्रूरता अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की जावेगी। शासन द्वारा भी रोका छेका अभियान के तहत घुमन्तु पशुओं को पकड़ने एवं पशु मालिकों को अपना मवेशी घर मंे बांध कर रखने समझाईस देने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के अनुक्रम में निगम द्वारा धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित किये है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज बाह्य प्रमुख मार्गो व चौक चौराहो
पाताल भैरवी चौक से 3, आम्बेडकर चौक से 2, नया बस स्टैण्ड से 3, लालबाग से 5, सर्किट हाउस के सामने से 2 एवं जय स्तम्भ चौक से 4 इस प्रकार घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 19 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। इसी कडी में शासन के निदान 1100 में लेबर कालोनी मे मवेशी बैठने की शिकायत का निराकरण के तहत 2 गाय उठाया गया। उन्हांेने बताया कि मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो़डने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!