शक्तिधाम महाकाली मंदिर बाबुटोला में नवरात्रि महोत्सव की धूम

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव। जिले में चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शक्तिधाम माँ महाकाली मंदिर में भी नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ज्योतिकलश प्रज्ज्वलन के साथ ही मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से आये ख्यातिप्राप्त मंडलियों द्वारा जस झांकी एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
चैत्र नवरात्रि में संस्कारधानी भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा माहौल देखा जा रहा है। वहीं शहर के नवागांव बाबुटोला वार्ड नम्बर 1 में स्थित शक्तिधाम माँ महाकाली मंदिर में मंदिर के प्रमुख गुरुदेव श्री हरीश यादव की देखरेख एवं मार्गदर्शन में मनोकामना ज्योति कलश प्रवज्जलित किया गया है। वहीं आयोजन समिति शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन विभिन्न आयोजन भी किया जा रहा है। समिति के  अध्यक्ष अखिलेश बंजारा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले व प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये जस झांकी मंडलियों का आयोजन भी किया जाना है। जस झांकी कार्यक्रम में 23 मार्च गुरुवार को दिया के अंजोर लोककला फाग एवं जस पूरन जस झांकी परिवार ग्राम पेंड्री जिला बालोद का कार्यक्रम होगा। 24 मार्च दिन शुक्रवार को मारादेव मारिया पूरन जस झांकी ग्राम पचपेड़ी जिला धमतरी, 25 मार्च दिन शनिवार को जय माँ महामाया जस बइहा झांकी परिवार गबदा (भिम्भोरी) जिला बेमेतरा, 26 मार्च दिन रविवार को श्री पुरखा धरोहर भुनेश्वर जस झांकी परिवार रेंगाकठेरा डोंगरगर, 27 मार्च दिन सोमवार को अजय माँ अम्बे जस झाँकी मण्डली महरूमकला एवं 28 मार्च दिन मंगलवार को जय माँ शारदा जस झांकी परिवार मटेकटा डोंगरगढ़ वालों कार्यक्रम होगा। आयोजन रात्रि 7:30 बजे से शुरू होगा। 29 मार्च दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे हवन एवं ज्योतिकलश विसर्जन 30 मार्च दिन गुरुवार को संध्या 6 बजे शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

आज पंचमी पर होगा माता का विशेष श्रृंगार
विगत चार दिवस से माता महाकाली की भक्ति में लीन भक्तजन आज पंचमी के शुभ मुहूर्त पर प्रातः से ही माता की विधि विधान से विशेष श्रृंगार का कार्यक्रम आयोजित है। आयोजन समिति ने भक्त जनों से अधिक से अधिक उपस्थिति में शामिल होकर माता का आशीष प्राप्त करने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!