भेड़ीकला कर्मा जयंती में डॉ राजेश देवांगन एवं लोक गायिका कु, स्वेच्छा साहू हुए सम्मानित

Hemkumar Banjare

राजनांदगांव। ग्राम स्तरीय कर्मा जयंती एवम् प्रतिभा सम्मान समारोह भेड़ीकला में मुख्य अतिथि के द्वारा ग्राम भेड़ीकला निवासी डॉ राजेश कुमार देवांगन फॉरेस्ट्री प्रैक्टिकल्स नामक पुस्तक के लेखक एवम् लोकप्रिय लोक गायिका 11वर्षीय कु स्वेच्छा साहू का सम्मान किया गया।

इसके पूर्व ग्राम में मां कर्मा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ध्वजारोहण एवम् मां कर्मा की आरती के पश्चात् अतिथियों का सादर स्वागत सम्मान किया गया। ग्राम साहू समाज भेड़ीकला के संरक्षक परदेशी राम साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजू दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव ने की। विशेष अतिथि के रुप में श्रीमती अंजनी साहू बालोद जिला महिला संयोजिका,ललिता टार्जन जेड साहू जनपद सदस्य, नीलमणि साहू जिला महामंत्री, कुलेश्वर दास साहू नगर अध्यक्ष, नीरा साहू जिला उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष, गीता गोपाल साहू जिला उपाध्यक्ष, डॉ महेश साहू जिला सह सचिव, राजेश्वरी साहू जिला संगठन सचिव, लीना साहू जिला संगठन सचिव ,मनोज कुमार साहू तहसील उपाध्यक्ष, छन्नू लाल साहू जिला सह संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ , नरेंद्र साहू नगर उपाध्यक्ष, मुनेश्वरी साहू जिला महिला संयोजिका, केशरी साहू तहसील महिला संयोजिका, सरिता साहू सह संयोजिका, रूपेंद्र साहू मिडिया प्रभारी, जगमोहन साहू तहसील छात्रावास प्रभारी, इतवारी राम साहू बघेरा मण्डल अध्यक्ष, नेमीचंद साहू बघेरा मण्डल सचिव, रमाकांत साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ बघेरा ,मुन्नालाल साहू, तुमडीलेवा , हुकुम साहूअध्यक्ष ग्राम इकाई जराही, शोभाराम देवांगन ब्लॉक समन्वयक गायत्री परिवार ब्लॉक ,राजनांदगांव, माखन लाल देवांगन, से, नि, प्रधानपाठक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में, मंगल दास साहू, शिव कुमार साहू, परदेशी राम साहू, मोहन लाल साहू, हेमचंद साहू, ईश्वर साहू, गोपी राम साहू, पोषण दास साहू, सुन्दर लाल साहू, मनोज साहू, परमानंद साहू, बेद राम साहू, पंचू राम साहू, उमराव सिंह साहू, भूपेश साहू, किशन साहू, सुकालु साहू, अश्वनी साहू ,बागेश्वर साहू, कृष्णा साहू, चित्ररेखा, रामकुमारी, प्रभा, नीतेश्वरी, मीना, द्रौपदी, सुनीता, मोतीम , पदमनी साहू, पविता, रामबाई, खिलेश्वरी, मनीषा, जानकी, गेम बाई साहू, गायत्री साहू आदि का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी परदेशी राम साहू, संरक्षक ग्राम साहू समाज भेड़ीकला ने दी।
Description of your image