सेवा संकल्प अभियान के तहत पशु सखी प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को किट एवं प्रमाण पत्र वितरित

Hemkumar
By -
मानपुर मोहला। गांव की किसान खबरें
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “कौशल ज्ञान दान” पहल के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मानपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को पशु सखी किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समापन समारोह में जनपद पंचायत सदस्य मानपुर श्रीमती रेणु टांडिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती भारती मोहरिया, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष मानपुर तथा श्रीमती शकुंतला गावड़े, सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर उपस्थित रहीं।
       कार्यक्रम में श्री दलजीत गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा मोहला; श्री अनिल कपूर, प्रभारी डीपीएम, जिला पंचायत मोहला; श्री सचिन बोरकर, निदेशक आरसेटी मानपुर; श्री रोहित कुमार पाल,  लीड बैंक; श्री चंदन कुमार, पजनपद पंचायत मानपुर सहित संकाय सदस्य श्री प्रदीप कुमार एवं श्री नरेंद्र कुमार, आरसेटी स्टाफ तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
       अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पशु सखी किट प्रदान की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु टांडिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण महिलाओं को पशुपालन से जुड़े व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में पशुपालकों की सेवा के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए करने का आह्वान किया। आरसेटी निदेशक श्री सचिन बोरकर ने कहा कि संस्थान द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने कौशल को आय के साधन में बदलने के लिए प्रेरित किया।
       वहीं, लीड बैंक मैनेजर श्री दलजीत गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए बैंक की योजनाओं का लाभ उठाकर प्रशिक्षणार्थी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बैंक की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में आरसेटी मानपुर की ओर से सभी अतिथियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!