जिले में सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीडि़तों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड एसोर्ड ट्रीटमेंट योजना (पीएम-राहत योजना) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीडि़तों को दुर्घटना के बाद तत्काल उपचार के साथ अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रूपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल इसका लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में अब तक सड़क दुर्घटना में घायल 26 व्यक्तियों का पंजीयन कर योजना के तहत उपचार प्रदान किया गया है। इनमें 20 मरीजों का उपचार भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव तथा 6 मरीजों का उपचार निजी नर्सिंग होम राजनांदगांव में किया गया है। उपचार के लिए निर्धारित राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
पीएम-राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल पीडि़तों को गोल्डन ऑवर दुर्घटना के तत्काल बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कर नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। दुर्घटना के बाद का शुरूआती समय घायल व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसे ध्यान में रखते हुए पीडि़तों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पीएम-राहत योजना का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को आर्थिक चिंता के बिना तत्काल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। समय पर उपचार मिलने से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के 34 शासकीय अस्पतालों तथा 38 निजी अस्पतालों के प्रभारियों एवं संचालकों को योजना के प्रावधानों एवं प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की जा चुकी है।