धान कटाई से लेकर रबी फसलों की बुवाई तक किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह, अक्टूबर के लिए बताए जरूरी कृषि कार्य

Hemkumar
By -
संयुक्त जन जागरूकता अभियान::- 
(स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान समाज सेवक स्व. हिंच्छाराम खरे एवं स्व.गणेशराम खरे तथा महान देहदानी स्व.मनोज कुमार खरे''की स्मृति मे) वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक डा.चंद्रशेखर खरे(सस्यविज्ञान) एवं जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी द्वारा कृषक जनहित मे किसानो के लिए सलाह इस अक्तूबर माह के प्रमुख कृषि कार्य... 

1. रबी फसलों हेतु खेत की तैयारी करें इस हेतु ट्रॅक्टर चालित रोटावेटर अथवा कल्टीवेटर का प्रयोग कर खाली खेतों मे उथली जुटाई करें

2. शीतकालीन गोभिवार्गीय सब्जियों जैसे फूलगोभी,पत्तागोभी, गांठगोभी की अगेती किस्मों का चयन कर नर्सरी डालें

3. टमाटर, बैंगन, मिर्च एवं शिमलामिर्च लगाने की तैयारी करें व थायरम 1 ग्राम प्रति किलो की दर से बीजों का उपचार करें

4. किसान भाई वृक्षो के तने पर बोर्डोपेस्ट लगाएं फलउद्यान मे साफ सफाई करें तथा वृक्षो के चारों तरफ थाला बनाकर खाद एवं उर्वरक की निर्धारित मात्रा मिलाएँ

5. जिन कृषकों के पास केला एवं पपीता का पौध तैयार है उसे मुख्य खेत में लगाएं

6. किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की धान की फसल पकने की अवस्था में होने पर फसल की कटाई करने के पश्चात 1 से 2 दिनो तक धूप में सुखाने हेतु छोड़ दें

7. देर से बोए गये धान की फसलों की सतत निगरानी करें

8. वर्षाकालीन मूंगफली की फसल की खुदाई करें

9. तिवडा की उन्नत प्रजातियाँ जैसे प्रतीक, रतन, महतिवडा का उपयोग बुवाई हेतु करें

10. चने की समय से बुवाई करने से उकठा विल्ट बीमारी से बचाव करें

11. पशुबाड़ा मुर्गिघर एवं तालाबों, पोखरों के आसपास उगे खरपतवारों की सफाई करते रहे ताकि मक्खी, मच्छर न पनप सके, साथ ही पशुशाला में गोबर के उपले से धुवन करें.

12. अपने मवेशियों को खुरहा छपका बीमारी का टीका लगवाए

13. शरद ऋतु के एकवर्षीय पौधों की रोपाई करें

14. आम के बगीचों में वृक्षो के तनो पर 200 से 300 गज की (एलकेतिंन) सीट (40 से.मी) चौड़ी लगाएं

15. भूरा माहो के रोकथाम के लिए पायमेटरोंजिंन 50 प्रतिशत का 300 ग्राम प्रति हे.के साथ फेनोबुरकर्ब (बी.पी.एम.सी.) 50 प्रतिशत का 500 एम.एल. मिलाकर या थायोमेथीकजाम 25 प्रतिशत का 100 से 120 ग्राम प्रति हे. अथवा ईमिदकरोरपरिड 17.8 प्रतिशत की दर से छिड़काव करें

16. पेनिकल माइट मकड़ी प्रभावित धान में सल्फ़र 80 प्रतिशत 1 किलो ग्राम प्रति हे. या प्रोपेरजाइट 57 प्रतिशत का 750 से 1000 एम.एल. प्रति हे. की दर से छिड़काव करें  
17. क्राप डाक्टर और राइस आई.एफ.सी, हर्बकेल-हर्बिसाइड केलकुलेटर एप को गूगल प्लेस्टोर से डॉउनलोड करके स्वयं कृषि के डाक्टर बने.
कृषक जनहित समाजहित में प्रचारित एवं प्रसारित🌾🌾🌾
"कृषि जीवनस्य आधारम" यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब लाइक एवं कमेंट, शेयर अवश्य करें...
https://youtu.be/WJ8kudl_4T8?si=R_HVsIUBH5yiaUSg
कृषकों की सेवा में सदैव तत्पर कृषि वैज्ञानिक
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
शुभेच्छुक... 
डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक 
प्रक्षेत्र प्रबंधक,शोध विद्ववान,सस्य विज्ञान 
कृषि विज्ञान केंद्र, इं.गाँ.कृ.वि.वि. रायपुर
कृषक वैज्ञानिक सलाहकार कैरियर मार्गदर्शक, 
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़
8770414150, 6264388869
धर्मेन्द्र कुमार खरे-निदेशक एवं प्रमुख 
संयुक्त जन जागरूकता अभियान, पामगढ़ 
जितेंद्र कुमार खरे, प्रक्षेत्र विस्तार अधिकारी 
सुमन खरे, वरिष्ट समाज सेविका.पामगढ़
-------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी कृषि विज्ञान केंद्रो से संपर्क करे...

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!