मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 को होगा अंतिम प्रकाशन

Hemkumar
By -
खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने तथा उनके निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात 12 नवंबर 2026 को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा अन्य संबंधित दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!