झूलेलाल जयंती (चेटीचंद)- विधानसभा अध्यक्ष व विधायक, सांसद एवं महापौर ने दी सिंधी समाज को बधाई

Hemkumar Banjare
By -

राजनंादगांव । 

 चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक बंधुओ को विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बधाई दी है। उन्होंने अपने बधंाई संदेश में कहा कि यह दिन विशेष रूप से सिंध समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इसे भगवान झूलेलाल के जन्म के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सिंधी समाज के लोग अपने घरों और मंदिरों में पूजा अर्चना करके मनाते हैं। यह दिन भगवान झूलेलाल की उपासना और उनके प्रति श्रद्धा को दर्शाता है।


विधायक डॉ. सिंह, सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने बधाई देते हुएं कहा कि भगवान झूलेलाल का नाम सिंधियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। उन्हें जल देवता और महान संत के रूप में पूजा जाता है। भगवान झूलेलाल जयंती का महत्व इसलिए है क्योंकि यह पर्व सिंधी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन को मनाकर सिंधी लोग अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का स्वागत करते हैं। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सामुहिकता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सिंधी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देता है। भगवान झूलेलाल की पूजा से भक्तगण अपने जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति की कामना करते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!