वैशाली नगर विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 33 लाख रूपए स्वीकृत

Hemkumar Banjare
By -

दुर्ग, 

सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जनहित के विभिन्न कार्यों के लिए 32 लाख 99 हजार 76 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत राशि से वैशाली नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें वार्ड क्रमांक 29 शिव मंदिर के पास सार्वजनिक डोम शेड व चौक सौंदर्यीकरण हेतु 2.99 लाख रूपए तथा वृंदानगर दुर्गा मंदिर के पास पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 3.00 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। घासीदास नगर जैतखाम के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर मणिकम्मा मंदिर के पास नवीन भवन निर्माण हेतु 2.00 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 24 फौजी नगर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 24 हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में चबूतरा निर्माण हेतु 2.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 26 रामनगर मुक्तिधाम के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.00 लाख रूपए तथा रामनगर एवं वैशाली नगर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों के लिए क्रमशः 3.99 लाख और 3.99 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!