ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में बुनियादी ढांचे को सशक्त कर रही है डबल इंजन सरकार

Hemkumar
By -
रायपुर/नई दिल्ली। गांव की किसान खबरें 
सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के सतत नेतृत्व और प्रयासों से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। ग्रामीण अंचलों में बुनियादी अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुरोध पर राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से जिला रायपुर अंतर्गत आरंग एवं अभनपुर विकासखंड की 8 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए 70 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

इसी प्रकार मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सिमगा एवं बलौदा बाजार विकासखंड की 8 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण हेतु 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी सशक्त होगी।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!