शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस पर महापौर सहित जन प्रतिनिधियो नेउनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

Hemkumar
By -

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
अमर जवान शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को हाट बाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने छ.ग. बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, उनकी माता श्रीमती कुमारी बाई यदु, धर्मपत्नी श्रीमती गिरजा यदु तथा उनके परिजनों की उपस्थिति में शहीद यदु की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। महापौर श्री यादव सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू व श्रीमती केवरा राय, पार्षद श्री जैनम बैद, श्री सतीश साहू, श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती मधु बैद व श्री विजय राय तथा बसंतपुर थाना प्रभारी श्री एमन साहू,यादव समाज के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव के अलावा श्री नागेश यदु ने भी शहीद संदीप यदु की प्रतिमा में पुष्पांजली अर्पितकर उन्हे श्रद्धांजली दिये।
महापौर श्री यादव सहित श्री खूबचंद पारख व श्री कोमल सिंह राजपूत ने शहीद संदीप यदु को श्रद्धांजली देते हुये अपने विचार रखे। महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारे नगर का जवान जो आरक्षक के पद पर कार्यरत था, वो आज ही के दिन दंतेवाडा के नकुलनार बचेली मार्ग पर हुये नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। छत्तीसगढ़ की धरती उनका ऋण कभी नहीं चुका सकती। हमरे जवान शरहद में जाकर देश की सुरक्षा के लिये डटे रहते है और लड़ते हुये वीर गति को प्राप्त कर लेते है। श्री यदु ने भी देश और प्रदेश के लिये अपने प्राणों को न्योछावर कर दिये।
श्री पारख ने कहा कि श्री यदु ने देश के लिए शहीद होकर वार्ड एवं नगर ही नही बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उनकी कुर्बानी व्यर्थ नही जायेगी, वर्तमान समय में हमारे छत्तीसगढ प्रदेश से नक्सलियो का सफाया होने की कगार में है, बडे बडे नामी नक्सली खत्म हो रहे है और कुछ आत्म समर्पण कर रहे है। श्री राजपूत ने कहा कि अल्प समय में देश सेवा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद कहलाते है, इन्ही शहीदो में हमारे नगर के वीर पुत्र संदीप यदु का नाम आता है। मै पुनः उन्हे श्रद्धांजली अर्पित करता हूॅ। अतिथियों ने भी शहीद संदीप यदु के शहादत को याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर शहीद यदु के परिजन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!