महापौर बाबूटोला, पुराना ढाबा व नया ढाबा में पैदल भ्रमण करपेयजल, वार्ड विकास एवं राजस्व वसूली के संबंध में की चर्चा

Unknown
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
सुबह वार्ड निरीक्षण की कडी में महापौर श्री मधुसूदन यादव शहर के शीर्ष वार्ड बाबूटोला, पुराना ढाबा एवं नया ढाबा मे पैदल भ्रमण कर वार्डवासियो से पानी सफाई के साथ साथ वार्ड विकास के संबंध में चर्चा किए।
बाबूटोला में पानी की समस्या पर महापौर श्री यादव ने बोर में पंप लगाकर टंकी से पानी सप्लाई के लिए कार्यवाही करने जल विभाग के अधिकारी को निर्देशित किये। इसी प्रकार बंद आंगनबाडी को मरम्मत कर चालू कराने कहा। इसी प्रकार नया ढाबा, पुराना ढाबा भ्रमण के दौरान नया ढाबा में पानी की समस्या को देखते हुए तीन जगह बोरिंग में सबमर्सिबल व टंकी लगाने तथा पुराना ढाबा में जहां-जहां पानी नहीं आ रहा है उन जगहों पर निरीक्षण कर पानी सप्लाई करने इंटर कनेक्शन करने के निर्देश दिए।
महापौर श्री यादव विकास कार्य के तहत ढाबा में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्य मंे प्रगति लाकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने तथा स्वीकृत भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्हांेनें नया ढाबा मे मैदान निरीक्षण कर सर्वसुविधायुक्त कबड्डी मैदान निर्माण के लिये प्राक्कलन तैयार करने तकनीकि अधिकारी को निर्देशित किए, जिसे स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जा सके। उन्होंने नया ढाबा में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना अंतर्गत निर्मित दुकानो का अनुबंध करने एवं किराया चालू कराने राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी को निर्देशित किए। वार्डवासियों से चर्चा कर महापौर ने कहा कि वार्ड की सभी समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे, खेमलाल साहू, सुरेश साहू, सूरज साहू रमेश साहू नारायण साहू पन्ना साहू कबीर साहू, गजेन्द्र योगश साहू, लेखचंद साहू, प्रेमा सोनकर,   अगस्य बाई यादव, लीला साहू सहित अन्य नागरिकगण के अलावा प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू,उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे व सुश्री आयुषी सिंह उपस्थित थे।