राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत जिले के 10 पीडि़त परिजनों को कुल 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत प्रदान की गई है। इसके तहत ग्राम करेठी तहसील कुमरदा डोंगरगांव निवासी श्री सुभेराम साहू की घुमरिया नदी एनीकट के पानी में डूबने, ग्राम अंजोरा पोष्ट थनौद तहसील राजनांदगांव निवासी श्री तिलकराम साहू की तालाब के पानी में डूबने, ग्राम बखत रेंगाकठेरा राजनांदगांव निवास श्री धनसाय साहू की नाला के पानी में बहने से पानी में डूबने, ग्राम दीनदयान नगर ओपी चिखली राजनांदगांव निवास श्री नोमित ठाकुर की शिवनाथ नदी के पानी में डूबने, ग्राम रातापायली तहसील डोंगरगांव निवासी श्रीमती पार्वती सूर्यवंशी की शिवनाथ नदी के पानी में डूबने, ग्राम कटेंगाटोला तहसील छुरिया निवासी श्री रामसिंग की बगनदी नहर डूबान के पानी में डूबने, ग्राम खोभा तहसील छुरिया निवासी श्री अशोक कुमार गोंड़ की सर्पदंश से मृत्यु, ग्राम मानिकपुर तहसील कुमरदा निवासी श्री शंकरलाल निषाद की सर्पदंश से, ग्राम तुमड़ीबोड़ तहसील डोंगरगांव निवासी श्रीमती कामताबाई की कुंआ के पानी में डूबने, ग्राम जामसरारकला तहसील डोंगरगांव निवासी पीयूष कुमार कंवर की नदी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पीडि़त परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आरबीसी 6-4 के तहत 10 पीडि़त परिजनों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
By -
2/23/2026 10:30:00 pm
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरे
Tags:
