पटेवा में देवांगन (कोष्टा) समाज ने मनाया परमेश्वरी महोत्सव

Hemkumar Banjare
By -
पटेवा । गांव की किसान खबरें 
राजनांदगांव जिला अन्तर्गत घुमका क्षेत्र ग्राम पटेवा में बंसत पंचमी पर्व में मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना व आरती कर देवांगन (कोष्टा) समाज पटेवा के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायमान हो रही है। इधर देवांगन के पुरुष वर्ग कुरता पैजामा एवं गांधी टोपी पहन कर शोभायमान दिखाई देता हुआ साथ ही जय देवांगन जय महाजन के नारों का उद्घोष करता बाल युवा देवांगन समाज के सदस्य गण मां परमेश्वरी महोत्सव में वाद्य यंत्र के साथ मां की सेवा भजनों में उत्साहित होते हुए ग्राम पटेवा के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए कार्यक्रम स्थल मां शीतला प्रांगण में वापस पहुंच कर सामाजिक प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में परमेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों द्वारा अपने अपने घर शोभायात्रा हेतु कलश सजावट कर पहुंचे थे, जिसे उनके कौशल कला को पुरूष्कृत करने हेतु समाज के निर्णय समिति के द्वारा चयनित किया गया। जिसमें कलश सजावट में प्रथम पुरस्कार योगिता देवांगन, द्वितीय पुरस्कार रिंकी देवांगन, एवं तृतीय पुरस्कार रीना बाई देवांगन, देवांगन समाज पटेवा द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त  देवकिरण देवांगन, द्वितीय स्थान रिंकी देवांगन, एवं तृतीय स्थान गुनिता देवांगन ने हासिल की विजेताओं को नास्ता प्लेट एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। देवांगन  (कोष्टा)समाज पटेवा द्वारा मां परमेश्वरी एवं विद्या की सरस्वती जयंती व बसंत पंचमी पर्व के पावन अवसर पर नंगाडे आवाज के साथ फाग गीत से  गुंजायमान ध्वनि से भाव विभोर होकर बसंत ऋतु आगमन का स्वागत अभिनन्दन करते आनन्द मस्ती में झुमते रहे । अंतिम बेला सामाजिक प्रबुद्ध जनों एवं बाल युवा व महिलाएं सामुहिक पूजा अर्चना कर संध्या कालीन बेला भोजन प्रसाद वितरण किया गया। इस मां परमेश्वरी महोत्सव समारोह में देवांगन समाज के सभी वर्गो की उपस्थिति रही है। देवांगन (कोष्टा) समाज पटेवा  आपसी तालमेल व सहयोगात्मक व संगठित क्षमता का परिचय देते एक नया संदेश दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!