कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़। गांव की किसान खबरें
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समयबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें तथा समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, डिप्टी कलेक्टरद्वय सुश्री रेणुका रात्रे एवं श्रीमती पूजा पींचा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिला कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!