जनजाति समुदाय का बढ़ा मान, धरती आबा उत्कर्ष शिविर से समस्याओं का हो रहा है समाधान

Hemkumar Banjare
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें 
जनजाति समुदाय के लोगों के लिए धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर समस्याओं के समाधान के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रहा है। जिला प्रशासन जनजाति समुदाय के बीच पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर रहा है। जनजाति समुदाय को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का अभिनव पहल किया जा रहा है। इस जनजाति समुदाय का मान बढ़ा है। केंद्र सरकार द्वारा जनजाति समुदाय के विकास, कल्याण और आर्थिक उन्नयन के लिए लगातार अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप जनजाति समुदाय के जीवन यापन से लेकर आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न स्तर पर परिवर्तन दिखने को मिल रहा है।  केंद्र सरकार द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर जनजाति समुदाय के लिए कारगार साबित हो रहा है। विभागीय अधिकारीगण जनजाति समुदाय के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से वंचित  हितग्राहियों को लाभान्वित कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरुप जनजाति समुदाय के नागरिकों को अपनी समस्याओं का निदान पाने का सुनहरा अवसर मिला है।
         आज विकासखंड अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़ीकसा एवं विकास खंड मोहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंगलूटोला में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर का आयोजन किया गया। इन स्थानों पर आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित जनजाति समुदाय के लोगों को विभागीय योजनाओं के लिए पंजीकृत किया गया। धरती-आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकासखंड मोहला के 57 पंचायत के 171 ग्राम में शासन की विभिन्न योजनाओं को जनजाति समुदाय के वंचित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु विभिन्न क्लस्टर में शिविर आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज क्लस्टर कंगलूटोला में शिविर आयोजित किया गयाण् शिविर में 09 ग्राम के 450 ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिसमें आधार कार्ड का 30, आयुष्मान भारत कार्ड/व्यय वंदना कार्ड का 16, बीपी सुगर जांच 45, जाति प्रमाण पत्र 02, निवास प्रमाण पत्र 14, आय प्रमाण पत्र 42, राशन कार्ड सत्यापन 16, खाता संधारण 47, पोषण अभियान नोनी सुरक्षा योजना 03, का लाभग्रामीणजन जानजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!