कलेक्टर पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के शाला प्रवेश उत्सव में हुए शामिल

Hemkumar
By -
राजनांदगांव। गांव की किसान खबरें
नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के दौरान आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों में उल्लास एवं खुशी का माहौल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले पढ़ाई के समय अच्छे संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज के समय में शासन द्वारा स्कूल में पढ़ाई के लिए भरपूर संसाधन और सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों से बच्चों को अच्छी सफलता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सफलता के लिए सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत एवं लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वास से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आप में से ही कोई कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर होंगे तो कोई स्पोट्र्स, शिक्षक, उद्योगपति जैसे बड़े पदों पर होंगे। अधिकांशत: सभी कक्षाओं में छात्राएं ही टॉप करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिक्षा सत्र में स्कूल से बहुत अच्छा परिणाम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता बहुत विश्वास के साथ बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराते हैं, उनकी बच्चों से बहुत अपेक्षाएं रहती हैं, आप सभी को इन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। सभी बच्चों का यह प्रयास होना चाहिए कि अच्छे विद्यार्थी और इंसान बने।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री देवशरण सेन ने प्रवेशित बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में बहुत अच्छी लाईब्रेरी है। लाईब्रेरी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य श्रीमती खेमिन साहू, श्री लोमेश साहू, दिप्ती साहू, श्री राकेश सिन्हा, श्री राजेश यादव, श्री चेतन यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री धनीराम देवांगन, प्राचार्य श्रीमती सुनीता खर्रे, बीआरसी श्री भगत सिंह ठाकुर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!