तेंदूपत्ता संग्रहण में 31.45 करोड़ का भुगतान, ग्रामीणों को मिला सहारा

Hemkumar
By -
मोहला । गांव की किसान खबरें
जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी में उत्पादित होने वाले तेंदूपत्ता उच्च कोटी की होती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेंदूपत्ता संग्रहण 50000 मानक बोरा से अधिक का संग्रहणे किया गया। वर्ष 2025-26 में 57187 मानक बोरा तेंदुपत्ता संग्रहण 36930 परिवारो द्वारा किया गया एवं संग्राहक परिवार को रूपये 31,45,28,500 का भुगतान किया जा रहा है। उक्त संग्र्रहण 39 प्राथमिक लघु वनोपज समिति द्वारा किया गया है।
         तेंदूपत्ता संग्रहण करने पर संग्राहक परिवार को संघ संचालित सामूहिक सुरक्षा योजना, राजमोहनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना एवं शिक्षा प्रोत्साहन का लाभ भी मिलता है। वर्ष 2024-25 में लघु वनोपज संघ संचालित बीमा योजना मे 89 प्रकरणों मे कुल राशि- 75,52,000 का भुगतान किया गया।
लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण तथा लाख पालन को बढ़ावा देने हेतु  वनमंडल द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।  वर्ष 2025 में कोदो, कुटकी, रागी कुल 1701.97 क्वि. खरीदी की गई एवं हितग्राहियों को कुल रूपये 54,60,601 रूपये भुगतान किया गया।
ग्राम कुंजकन्हार ,कारेकट्टा, खैरकट्टा एवं चिखलाकसा में कुसुम लाख पालन का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीणों के आय में वृद्वि होगी।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!