विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत वृद्धि करने दिये निर्देश

Hemkumar Banjare
By -
खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
खैरागढ़. नया शिक्षण सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के बाद विश्वविद्यालय में घटने वाले व नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि तथा शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये कुलपति महोदया प्रो.(डॉ.) लवली शर्मा ने अधिष्ठाताओं सहित प्राध्यापकों की बैठक ली। बैठक में कुलपति महोदया ने विगत वर्षों में विद्यार्थियों की घटती संख्या को देखते हुये अधिष्ठाताओं को निर्देशित करते हुये कहा कि नये सत्र में पिछले वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। इसके लिये किसी भी तरह की आवश्यकताएं होंगी तो उसकी पूर्ति की जायेगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डी.लिट्. एवं पीएच.डी. करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिये पूर्व में जारी अधिसूचना जिसमें 10 जून 2025 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि थी उसमें वृद्धि करते हुये आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक की गई है। कुलपति महोदया के इस पहल से शोध करने से वंचित अभ्यर्थियों को एक अवसर मिल रहा है जिससे वे शोध के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर डी.लिट्. एवं पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर सके। इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!