दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने खैरागढ़ और छुईखदान कॉलेज का किया निरीक्षण

Hemkumar Banjare
By -

खैरागढ़। गांव की किसान खबरें 
दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने शनिवार को रानी रश्मिदेवी शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ और वीरांगना अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान का मुआयना किया। उन्होंने दोनों ही कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संभागायुक्त ने छुईखदान कॉलेज में प्राचार्या की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू भी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!