कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजनाउप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को मिला राज्य में प्रथम स्थान

Hemkumar Banjare
By -
दुर्ग । गांव की किसान खबरें 
 जिले के विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को कायाकल्प योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य में संचालित शासकीय अस्पतालों में सफाई प्रबंधन, रोग नियंत्रण, भवन एवं परिसर सौंदर्यीकरण, रोगी सेवा में सुधार हेतु स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत, स्वच्छ अस्पताल योजना में किये गये कार्यों के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार मिला है। विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और एक लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी में पदस्थ सीएचओ सुश्री दीपशिखा यादव, आरएचओ श्री प्रतिम चंद साहू, आरएचओ सुश्री अंबिका सिन्हा के द्वारा कायाकल्प योजना के मानकों के अनुरूप कार्य कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया गया। इस कार्य में जिले की समस्त टीम जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. खण्डेलवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भूमिका वर्मा, डॉ. रश्मि भोसले, डॉ. नेहा राजपूत, श्रीमती शोभिका गजपाल, श्रीमती प्रीतिका पवार, संभागीय सलाहकार श्रीमती कविता चंद्राकर तथा विकास खण्ड धमधा से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. ठाकुर, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ऋचा मेश्राम का समर्पित योगदान रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!