कलेक्टर ने अनन्य अग्रवाल को जेईई एडवांस में 261 रैंक लाने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

Hemkumar Banjare
By -

राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टर कक्ष में ऑल इंडिया जेईई एडवांस में 261 रैंक लाने पर श्री अनन्य अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने श्री अनन्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री अनन्य अग्रवाल ने अपनी इस उपलब्धि से  जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि श्री अनन्य अग्रवाल राजनांदगांव शहर के किराना व्यापारी श्री ओमप्रकाश अग्रवाल एवं श्रीमती दीप्ति अग्रवाल के पुत्र हैं। श्री अनन्य ने बताया कि वे राजनांदगांव के निजी स्कूल से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने नागपुर के निजी कोचिंग सेंटर से जेईई की कोचिंग की और प्रथम प्रयास में ही जेईई एडवांस उत्तीर्ण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने भी उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री आदित्य खरे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री नितिन हिरवानी, परीक्षा प्रभारी शिक्षा विभाग श्री अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!