hindi news वाहन मालिक पर नो पर्किंग की धारा के तहत कार्यवाही करते हुऐ भविष्य के लिये समझाईश दी गई

Hemkumar Banjare
By -
https://www.gaonkikisankhabren.com
  दुर्ग | गाँव की किसान ख़बरे 
पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीष ठाकुर, श्री संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्केट क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की गई । आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के प्रमुख मार्केट क्षेत्र, इंदिरा मार्केट ,पावर हाउस ,आकाश गंगा एवं प्रमुख मार्ग नंदिनी रोड ,कैनाल रोड ,दुर्ग स्टेशन रोड साथ ही नेशनल हाईवे में खड़े भारी वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा, नो पार्किंग के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान दो पहिया वाहनों को क्रेन से यातायात कार्यालय लाया गया एवं चार पहिया वाहनों पर नो पार्किंग स्थल पर ही लॉक लगाया गया यह कार्यवाही भविष्य में आगे निरंतर जारी रहेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!