आयुक्त आज अल सुबह ग्रामीण वार्ड सिगदई, मोहड,मोहारा व हल्दी में सफाई एवं निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Hemkumar Banjare
By -
राजनांदगांव । गाँव की किसान खबरें प्रातः कालीन सफाई एवं निर्माण कार्य निरीक्षण की कडी में नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज अल सुबह अधिकारियोें के साथ ग्रामीण वार्ड सिगदई, मोहड, मोहारा व हल्दी बस्ती में सफाई व्यवस्था के साथ साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सबसे पहले आयुक्त श्री गुप्ता सिगदई में निर्माणधीन निषाद समाज के भवन व खेल मैदान का निरीक्षण किया और प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव से कहा कि सामाजिक भवन के कार्य में तेजी लाने संबधित ठेकेदार को निर्देशित करे तथा खेल मैदान का निर्माण खिलाडियों की भावनाओं के अनुरूप करे जिससे खिलाडियांे को उसका लाभ मिल सके। हल्दी में मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान व नाला निर्माण कार्य में भी समय सीमा का ध्यान रखते हुये कार्य कराये, संबंधित उप अभियंता प्रतिदिन कार्य की मानिटरिंग करे ताकि नक्शा अनुरूप निर्माण हो सके तथा तराई करने ठेकेदार को निर्देशित करे। आयुक्त श्री गुप्ता जल संयंत्रगृह मोहारा निरीक्षक के दौरान कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी लिये, प्लांट के प्रभारी ने तीन सिप्ट में कार्य होने एवं प्रत्येक कर्मचारियों द्वारा करने वाले कार्यो की जानकारी दी। आयुक्त ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुये एलम, ब्लीचिंग तथा क्लोरिन गैस व अन्य आवश्यक सामाग्री का पर्याप्त भंडारण रखे, मशीन आदि को दुरूस्त रखे, जिससे आम जनता को गर्मी में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने मोहड में बने एफएसटीपी का जायजा लेकर शहर से आने वाले गंदे पानी के शुद्धीकरण प्रक्रिया की जानकारी लेकर कहा कि, फिल्टर उपरांत साफ पानी की निकासी करे जो सिचाई व तराई के काम आ सके। साथ ही निकलने वाले खाद को बेचने की प्रक्रिया करे। ग्रामीण वार्डो में सफाई व्यवस्था देख स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल से कहा कि चुकि यह श्रमिक बाहुल्य बस्ती है इस कारण साफ सफाई की समुचित व्यवस्था हो, गडढो में पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो, संक्रामक बीमारी न फैले इसका विशेष ध्यान रखा जावे और साफ सफाई रखने, बीमारी से बचने लोगों को समझाईस देवे। उन्होंने सफाई कर्मियों का उपस्थिति पत्रक देख निष्ठा की जानकारी लिये और कहा कि बिना निष्ठा के हाजरी पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाईजरों को निष्ठा हाजरी के लिये निर्देशित करे। मोहारा एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर कचरा पृथककरण प्रतिदिन करने, खाद बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश सेन्टर प्रभारी को दिये। निरीक्षण के दौरान प्र. सहायक अभियंता सुश्री पिंकी खाती, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा,स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!